चूरू: भालेरी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी को नीमच जेल से प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Jul 16, 2024 जिले की भालेरी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी को नीमच जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को चूरू कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है। एएसआई भंवरलाल ने बताया कि जून 2024 में गांव फोगा बस स्टैंड से गश्त के दौरान दिलदार नाम के व्यक्ति को बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।