चूरू: पुराना बस स्टैंड रेस्ट हाउस के पास लावारिस घूम रहे नाबालिग का चाइल्ड लाइन टीम ने किया रेस्क्यू
Churu, Churu | Jul 16, 2024 चूरू शहर के पुराना बस स्टैंड रेस्ट हाउस के पास लावारिस घूम रहे एक नाबालिग लड़के का चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रेस्क्यू किया है। एक व्यक्ति इसे चूरू में काम लगाने का कहकर करीब एक महीने पहले यहां छोड़ गया था, तब से नाबालिग लावारिस घूम रहा है। असम का रहने वाला यह नाबालिग अपना एड्रेस सही तरीके से नहीं बता पा रहा है।