चूरू: सैनिक बस्ती के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से रंगदारी का मामला, सुरक्षा की मांग को लेकर प्राइवेट बस यूनियन ने SP को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Jul 16, 2024 चूरू के सैनिक बस्ती निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी रणवीर कस्वां को हार्डकोर अपराधी वीरेन्द्र सिंह चारण के द्वारा रंगदारी के रूपये नहीं देने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। 17 दिन बाद भी पुलिस के द्वारा रणवीर कस्वां के परिवार को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाने पर प्राइवेट बस यूनियन के द्वारा एसपी जय यादव को ज्ञापन दिया गया।