चूरू: गांव राणासर में पत्नी से मारपीट का आरोपी शराबी पति गिरफ्तार, पीड़िता को जान से मारने की दी थी धमकी
Churu, Churu | Jul 16, 2024 चूरू के गांव राणासर में शराबी पति के द्वारा अपनी पत्नी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक महिला प्रियंका राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती है।