चूरू: गांव आसलखेड़ी में शराब की दुकान का विरोध, महिलाओं का घर से निकलने हुआ दूभर, ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | Jul 16, 2024 चूरू के गांव आसलखेड़ी में आबादी क्षेत्र में खुले शराब की दुकान का विरोध होने लगा है। गांव के बीचोबीच खुले शराब ठेका विरोध करने मंगलवार दोपहर गांव आसलखेड़ी और रामपुरा के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी को शराब की दुकान का आवंटन रद्द कर शराब की दुकान को गांव से बाहर भेजे जाने की मांग की है।