पाली: नाराहट पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में ग्राम बम्हौरी सिंदवाहा निवासी एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
Pali, Lalitpur | Mar 11, 2026 थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरी सिंदवाहा निवासी एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उसे संबंधित न्यायालय की समक्ष पेश किया गया है।