गिरिडीह: गिरिडीह के हुट्टी बाजार में बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में झड़प, पत्थरबाजी में तीन युवक घायल
गिरिडीह शहरी क्षेत्र के हुट्टी बाजार में रविवार की रात 9 बजे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच झड़प हो गयी. इस झड़प में दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर ईंट - पत्थर भी चले हैं. वंही इस दौरान उस्तुराबाजी भी हुई है जिसमें तीन युवक मो. मौसाद, मो. तौसीफ़ ओर मो. अब्बास नामक युवक घायल हुए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।