गिरिडीह: गिरिडीह में गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति ने 400 बच्चों के बीच किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
गिरिडीह में गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति द्वारा सर जे सी बोस विद्यालय में रविवार को 1 बजे तक 25 से ज्यादा सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के 400 बच्चों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सान्याल ने बताया की महात्मा गांधी का गिरिडीह आगमन बड़े ही गौरव की बात है।