गिरिडीह: देवरी के भोजपुरो गांव में खूनी संघर्ष के 4 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद सभी जेल भेजे गए
देवरी के भोजपुरो गांव में हुए खूनी संघर्ष के 4 आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने रविवार को 2 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि शनिवार को आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।