चित्तौड़गढ़: छापरी की सरहद में होटल राजहंस के पिछवाड़े छापा मारकर 2800 लीटर केमिकल किया गया ज़ब्त, चार आरोपी नामजद
उदयपुर नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से टैंकरों से केमिकल निकालने का सिलसिला थम नहीं रहा. जिला विशेष टीम ने मंगलवाड़ पुलिस के साथ छापरी गांव की सरहद पर होटल राजहंस के पिछवाड़े बड़े में छापा मारकर 2800 लीटर केमिकल जप्त किया. उक्त कार्रवाई जिला रसद अधिकारी की मौजूदगी में की गई. मामले में चार जनों को नामजद किया गया है