जगाधरी: रादौर में पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कहा- पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार
शनिवार की शाम 4:00 बजे रादौर में एक जनसभा को संबोधित करने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। जहां पर उन्होंने इस बार हरियाणा के अंदर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उपस्थित लोगों को उन्होंने पार्टी की आगामी नीतियों की जानकारी भी दी।