जगाधरी: सारण गांव से 26 सितंबर से लापता बेटी के बारे में पिता ने पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज
सारण गांव के रहने वाले बलजिंदर ने बताया कि उसकी लड़की 26 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसके बाद अपने स्तर पर उसकी तलाश की मगर उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लग रहा। जिसको लेकर उसने इसकी शिकायत शनिवार को थाने में दी जिस पर पुलिस ने 12:00 बजे के लगभग मामला दर्ज करते हुए लड़की की तलाश को शुरू किया है।लड़की की आयु 18 वर्ष बताई जा रही है।