जगाधरी: मॉडल टाउन में चुनाव अधिकारी के आदेश पर पुलिस और सेना के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को किया जागरूक
यमुनानगर में जिला चुनाव अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार के आदेश पर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करने को लेकर शनिवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस और सेना के जवानों के द्वारा मॉडल टाउन में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। ताकि वह किसी बिना डर के अपने वोट को अपने उम्मीदवार के पक्ष में डाल सके।