जगाधरी: विदेश भेजने के नाम पर बक्करवाला निवासी से 4 लोगों ने ठगे ₹854700, पुलिस ने मामला किया दर्ज
बक्करवाला के अजय मान ने बताया वह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात गुरलीन नामक युवक से हुई। जिसने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर ₹8,54,700 की राशि ले ली ना तो विदेश भेजा ना पैसे वापस कर रहा है। जिसकी शिकायत उसने 27 सितंबर को पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने शनिवार को 1:00 के करीब चार लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।