सुल्तानगंज: कृष्ण जन्माष्टमी की खरीदारी को उमड़ा बाजार, मुख्य चौक पर लगा भीषण जाम; एक घंटे तक थमे वाहनों के पहिए
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार की शाम सुल्तानगंज के मुख्य चौक बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे तो वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। देखते ही देखते मुख्य चौक पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और करीब एक घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य चौक से घाट रोड, स्टेशन जाने वाले रास्ते, कृष्णगढ़ और