Follow...लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने टाकरवाड़ा में 11.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास,बोले ओम बिरला— विकास को मिलेगी नई गति
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टाकरवाड़ा ग्राम पंचायत में 11.29 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय यह क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा था, लेकिन आज सड़क, पेयजल, सिंचाई तथा अन्य आधारभूत विकास कार्यों के माध्यम से तेजी से प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक गांव बेहतर सड़क संपर्क से जुड़कर विकास की मुख्यधारा का हिस्सा बन रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, विभिन्न पुलों का निर्माण, ईआरसीपी परियोजना तथा नौनेरा बांध जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।ओम बिरला ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा तथा किसानों, युवाओं और आमजन को नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विकास कार्यों को क्षेत्र की समृद्धि और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।#OmBirla #Kota #Takarwada #Development #Vikas #RajasthanNews #KotaNews #BreakingNews #ViralNews #DevelopmentWorks #DelhiMumbaiExpressway #ERCP #NauNeraDam #RajasthanDevelopment #Infrastructure #VillageDevelopment #LoksabhaSpeaker #NewsUpdate #HindiNews
Sangod, Kota | Jun 2, 2026