संतकबीरनगर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री रजनी पांडे का डॉ. सोनी सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान श्री नारायण सिंह कौशिक के नेतृत्व में सैकड़ो नौजवान साथी ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रदेश मंत्री रजनी पांडे ने स्वागत के लिए डॉ. सोनी सिंह, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी तेज धूप में बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका सम्मान करना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
अयोध्या में हुई चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रजनी पांडे ने कहा कि जो घटना हुई, वह गलत है। कानून अपना काम कर रहा है और जो भी दोषी हैं उन्हें सजा मिल रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिल रहा है और उन्हें समाज में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, सतविंदर सिंह उर्फ जज्जी, विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, किरण प्रजापति, नितिन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।