बस्ती रेंज के आईजी संजीव त्यागी ने संतकबीरनगर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
संतकबीरनगर पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का सोमवार को बस्ती रेंज के आईजी संजीव त्यागी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी उनके साथ मौजूद रहे।
आईजी ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक गेस्ट हाउस और कमांड सेंटर के निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि पुलिस विभाग को जल्द से जल्द आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रभारी यातायात परमहंस सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।