सोनकच्छ: पीपलरावा रोड पर खेरिया जागीर के पास कार तलाई में उतरी, चालक घायल, बड़ा हादसा टला
पीपलरावा रोड पर ग्राम खेरिया जागीर के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे एक कार सोनकच्छ से पीपलरावा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी तलाई में उतर गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।