मझोली: मझौली में गेहूं खरीदी केंद्रों पर रखी जा रही है विशेष निगरानी: तहसीलदार दिलीप हनुमत
तहसीलदार दिलीप हनुमत ने गुरुवार शाम लगभग 5:00 बजे बताया कि मझौली में गेहूं उपार्जन का काम शुरू हो चुका है और इसको लेकर खरीदी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तहसीलदार का कहना है कि जिला कलेक्टर के द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं उसके हिसाब से किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई होगी।