लखीसराय: सहुर गांव में भाकपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता का निधन, पार्टी का झंडा देकर अंतिम विदाई दी गई
सूरजगढ़ा प्रखंड के सहुर गांव में भाकपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बालेश्वर मांझी के निधन के बाद मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे उन्हें पार्टी की ओर से झंडा देकर दिवंगत साथी को अंतिम विदाई दी गई. मौके पर शाखा सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह, खेमयू नेता प्रमोद दास, रोशन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. पार्टी के जिला सचिव हर्षित यादव सहित कई पार्टी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है.