सेवढ़ा: रतनगढ़ माता मंदिर भाई दूज मेले को लेकर डबल ट्रॉली पर लगा प्रतिबंध, कलेक्टर एवं एसपी ने जारी किया आदेश
Seondha, Datia | Nov 6, 2026 रतनगढ़ माता मंदिर पर दीपावली भाई दूज मेले को देखते हुए रतनगढ़ माता मंदिर प्रांगण एवं जिले की सीमाओं पर डबल ट्रॉली एवं ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं एसपी मयूर खंडेलवाल ने आज शुक्रवार सुबह 11 बजे वीडियो संदेश एवं आदेश जारी करते हुए बताया कि जिले की सभी सीमाओं पर डबल ट्रॉली को रोक दिया जाएगा।