घाटमपुर: बिधनू में आकाशीय बिजली गिरने से महिला सहित दो किसानों की हुई मौत
बिधनू में दो जगह आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत हो गई जिसमें एक महिला भी शामिल है।थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 6 बजे बताया चंपतपुर गांव में खेत पर काम कर रहे किसान अरविंद बारिश होने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी उन पर बिजली गिरी,उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।भारु गांव में खेत में काम कर रही केशकली पर बिजली गिरी,अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।