घाटमपुर: शंभुआ पुल पर डंपर और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील
बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ पुल पर डंपर और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग के गोले बन गए।दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों वाहनों के चालक आग लगने के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गए।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।