घाटमपुर: साढ़ में बिजली के तार चोरी के मामले में दो शातिर गिरफ्तार, सरगना फरार, डीसीपी ने दी जानकारी
साढ़ थाने की पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले दो शातिर चोर गोविंद और निशांत को गिरफ्तार किया है।डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया इन शातिर चोरों ने साढ़ थाना क्षेत्र और उसके पूर्व में बिधनू थाना क्षेत्र में भी चोरी की थी।इनका मास्टरमाइंड लाइनमैन है जो फरार है।सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।