प्रतापगढ़: सोशल मीडिया पर महिला सांसद के खिलाफ टिप्पणी के बाद सपा विधायक पर साइबर थाने में FIR दर्ज
साइबर क्राइम थाने में रानीगंज विधायक डॉ आर के वर्मा( राकेश कुमार वर्मा) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 10 बजे बताया की उन पर सोशल मीडिया पर महिला सांसद कंगना रनौत के प्रति अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।