विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में डीसीएलआर ने बीएलओ के साथ की बैठक
पंचायत समिति भवन के सभागार में मंगलवार को मतदान केन्द्र संख्या 1 से 240 तक के बीएलओ के साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी (लोकसभा) सह दलसिंहसराय डीसीएलआर के द्वारा की गई। बैठक में आम निर्वाचन के मद्देनजर 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर दो दिनों अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।