झंगहा थाना क्षेत्र के सरार मझगावां निवासिनी लक्ष्मीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उमेश, बाबूराम, राकेश, रमेश ये सब मिलकर लाठी डंडा से मारने पीटने लगे जिससे मेरे पति महेश व पुत्र उत्तम को सर में चोट आई हैं और जान से मारने की धमकी देने लगे पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।