जयसिंहनगर: आमाझिरिया में घर के आंगन में मिले बुजुर्ग दंपति के शव का पुलिस की मौजूदगी में कराया गया अंतिम संस्कार
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाझिरिया के मैर टोले में घर के आंगन में मिले बुजुर्ग दंपति के शव का बुधवार को पुलिस की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया है। आपको बता दें कि मंगलवार को एक बुजुर्ग दंपति का शव, उनके ही घर के आंगन में मिला था, जो कि लगभग एक हफ्ता पुराना बताया गया था।