जयसिंहनगर: कतिरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए सोमवार को शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने कतिरा गांव में मतदाता जागरूकता अभियान के रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया है। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बताया कि रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य लोकसभा सभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करना है।