जयसिंहनगर: सिचौरा गांव से एक युवक हुआ लापता, पुलिस ने गुम इंसान किया कायम
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिचौरा निवासी रामप्रकाश सिंह लापता हो गया है। घर से निकला रामप्रकाश दुबारा घर नहीं लौटा। परिजनों ने सीधी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार की रात 9 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता के शिकायत के आधार पर गुम इंसान कायम करके रामप्रकाश की तलाश की जा रही है।