जयसिंहनगर: मैर टोला में घर में मिला बुजुर्ग दंपती का शव, पुलिस ने किया मर्ग कायम
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाझिरिया के मैर टोला में मंगलवार को उनके ही घर के आंगन में बुजुर्ग दंपति का शव मिला, जहां पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है और सभी एंगल पर जांच की जा रही है और थाने में मर्ग कायम किया है।