बालूमाथ: जिप उपाध्यक्ष द्वारा रजवार गांव में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास
ग्रामीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बालूमाथ प्रखंड के रजवार पंचायत अंतर्गत ग्राम कुरियाम खुर्द में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का वैदिक मंत्रोंचार के बीच शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में उनके साथ उनके पति व स्थानीय ग्रामीणमौजूद रहे