रामपुर: मोहल्ला पहाड़ी गेट में पत्नी से नाराज युवक ने घर में रखा डिटर्जेंट खाया, युवक की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Feb 7, 2025 मोहल्ला पहाड़ी गेट में पत्नी से नाराज एक युवक ने घर में रखा डिटर्जेंट खा लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना शुक्रवार की शाम 7:00 की बताई जा रही है । घटना के तुरंत बाद युवक को परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए। जिला अस्पताल में मेडिकल उपचार के दौरान घटना की पूरी कहानी युवक ने मीडिया को बताई है।