सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में सजेगा भव्य गणपति दरबार, 50 फीट पंडाल में विराजेंगे 21 फीट के गणेश
सिंहेश्वर में 14 से 25 सितंबर तक गणपति उत्सव का भव्य आयोजन होगा। रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में करीब 50 फीट ऊंचे पंडाल में 21 फीट की भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होगी। गणपति के साथ रिद्धि-सिद्धि भी विराजेंगी। हर शाम आठ बजे रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान-कला प्रदर्शनी और भव्य मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा