001
प्रेस नोट- जिला पलवल
दिनांक 05 नवम्बर 2026
*बहीन थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चोरी मामले में 8 साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी पर कसा शिकंजा, भेजा जेल।*
पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस द्वारा जिले में अपराधियों एवं वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बहीन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहीन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी नामजद आरोपी राहुल पुत्र सद्दीक, निवासी गांव काबान का बास, थाना खोह, जिला डीग (राजस्थान) को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
बहीन थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नपाल के अनुसार दिनांक 15 जुलाई 2018 को थाना बहीन की पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी कि होडल-उटावड़ रोड स्थित फौजी ढाबा पर आरोपी चोरी का कैंटर नंबर HR 55X 5383 बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फौजी ढाबा पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने चोरी का कैंटर बरामद करते हुए दो आरोपियों—अब्बास पुत्र इस्लाम और अख्तर पुत्र जकरिया को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी राहुल पुत्र सद्दीक और उसका अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे थे। इस संबंध में थाना बहीन में आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी:
मामले में नामजद आरोपी राहुल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था और अदालत से इसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कराए गए थे। इस मामले में फरार चलते आरोपी पर पांच हजार इनाम घोषित किया गया था। बहीन पुलिस द्वारा की गई लगातार कार्रवाई के तहत, सहायक उप-निरीक्षक सुखबीर सिंह की टीम ने दिनांक 03 नवंबर 2026 को आरोपी राहुल पुत्र सद्दीक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने उपरांत आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल रिमांड) में भेज दिया गया है।
Palwal, Palwal | Nov 5, 2026