004
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 05 नवंबर 2026
*थाना होडल पुलिस ने घर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद,भेजा जेल की सलाखों के पीछे ।*
जिला पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में थाना होडल क्षेत्र के अंतर्गत एक घर से चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
थाना होडल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दिनांक 02.11.2026 को शिकायतकर्ता नारायण निवासी कच्चा तालाब, होडल ने थाना होडल में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 29.10.2026 की सुबह उनके घर की अलमारी तोड़कर सोने के आभूषण, चांदी का मंगलसूत्र, चांदी की तागड़ी, पाजेब और 10,000 रुपये नकद अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिए गए हैं। इस शिकायत के आधार पर थाना होडल में मामला दर्ज किया गया।
*गिरफ्तारी और बरामदगी:*
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पंकज पुत्र कर्मचन्द उर्फ पोले निवासी कच्चा तालाब, होडल को गिरफ्तार किया। एक दिन पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान चांदी की तागड़ी, पैंडल और नकद राशि में से शेष बचे हुए 8,000 रुपये बरामद किए तथा आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से आदेशानुसार आरोपी को बंद जेल कराया गया । वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Palwal, Palwal | Nov 5, 2026