002
प्रेस नोट- जिला पलवल
दिनांक 05 नवम्बर 2026
*बहीन थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी व मारपीट करने वाले नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार, नकदी बरामद।*
पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बहीन पुलिस को सफलता हासिल हुई है। बहीन थाना पुलिस ने रात के समय घर में घुसकर महिला से धक्का-मुक्की कर नकदी व सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सोहराब को गिरफ्तार कर लिया है।
बहीन थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नपाल के अनुसार गांव आलिमेव निवासी हफीज ने थाना बहीन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 01 नवंबर 2026 की रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी बच्चे को दूध पिलाने जागी तो घर में चार-पांच बदमाश चोरी करते दिखाई दिए। शोर मचाने पर मंगाडी उर्फ नयूम और सोहराब पुत्र इस्माईल ने उसकी पत्नी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। परिवादी के जागने पर आरोपी संदूक से 73,500 रुपये नकद और आधा तोला सोने की बाली चोरी कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बहीन में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी:
बहीन थाना के सहायक उप-निरीक्षक सुखबीर सिंह की पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सोहराब पुत्र इस्माईल निवासी गांव आली मेव, थाना बहीन, जिला पलवल को विधिवत गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से उसके हिस्से में आए 3500 रुपयों में से 1500 रुपये नकद उसके रिहायशी मकान से बरामद किए गए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
Palwal, Palwal | Nov 5, 2026