डिंडौरी: कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर सहित अधिकारियों ने ज़िले की प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
डिंडौरी कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सहित अधिकारी कर्मचारियों ने जिले की प्रभारी एवं नगरीय विकास आवास विभाग मंत्री प्रतिभा बागरी को पुष्प गुच्छ देते हुए शानदार स्वागत किया। जिला जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार दोपहर 12:30 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर सहित अधिकारी कर्मचारियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।