Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
haryananewsupdates
यह अपार प्यार मेरे सभी दर्शकों की बदौलत है आप सभी का कोटी-कोटी दिल से आभार #haryananewsupdate #panipat #anuragmishra
Panipat, Panipat
| Sep 1, 2026
#haryananewsupdate
#panipat
#anuragmishra
MORE NEWS
समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने विधानसभा सत्र में हथियार रखने के लिए लाइसेंस बनवाने की प्रकिया सरल करने की उठाई मांग। ताकि युवाओं के सरल प्रकिया होने से हथियार रखने का लाइसेंस आसानी से बन सके और युवाओं को सिक्योरिटी आदि की नौकरिया मिलने पर रोजगार के अवसर बने।
Panipat, Panipat | Sep 1, 2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज | हरियाणा विधानसभा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का दो टूक जवाब—बातचीत के रास्ते खुले चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर विपक्ष के सवाल पर सरकार ने सदन में पूरी पारदर्शिता और स्पष्टता के साथ अपना पक्ष रखा। सरकार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर बातचीत के रास्ते हमेशा खुले हैं। कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सफाई मित्रों के कल्याण के साथ-साथ प्रदेश की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं सरकार ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक सहयोग किया जाए, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और आम जनता को बेहतर सफाई व्यवस्था दोनों सुनिश्चित हो सकें। हरियाणा सरकार—कर्मचारियों के हित और जनता की सुविध
Panipat, Panipat | Sep 1, 2026
विधानसभा में चिटफंड ठगी का मुद्दा गूंजा, विधायक राम कुमार कश्यप ने पीड़ितों की रकम लौटाने की उठाई मांग चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में इंद्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री राम कुमार कश्यप ने चिटफंड कंपनियों द्वारा आमजन के साथ की गई ठगी का गंभीर मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक राम कुमार कश्यप ने सदन में कहा कि चिटफंड कंपनियों के माध्यम से लाखों लोगों की मेहनत की कमाई को हड़पा गया है। उन्होंने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा ठगी से प्रभावित पीड़ित परिवारों को उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग सरकार के समक्ष रखी। विधायक ने कहा कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाना उनका दायित्व है। आमजन की मेहनत की कमाई की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। #हरियाणा_विधानसभा #राम_कुमार_कश्यप #जनता_की_आवाज #चिटफंड_ठगी #जनहित जनसेवा
Panipat, Panipat | Sep 1, 2026
ये दिवाली लूम सोलर वाली... साल के अंत तक 1 लाख छतों पर सोलर पॉवर सिस्टम लगाएगी लूम सोलर लूम सोलर के फाउंडर अमोद आनंद से ख़ास बातचीत #loomsolar #amodanand #BestSolarPanelsinIndia #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Sep 1, 2026
फरीदाबाद में हुई झमाझम बारिश गर्मी से राहत..
Panipat, Panipat | Sep 1, 2026
गोद लिया गांव, फिर भूल गए मंत्री जी? गांधी जयंती पर तिलपत से बजेगा आंदोलन का बिगुल बदहाली और प्रवासियों के अपमान के खिलाफ विशाल महापंचायत का ऐलान महाभारतकालीन और ऐतिहासिक गांव तिलपत की बदहाल स्थिति तथा पूर्वांचली एवं बिहारी समाज के कथित अपमान को लेकर सियासी मोर्चा खुल गया है। एनआईटी से पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर तिलपत में विशाल महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। नीरज शर्मा के अनुसार, महापंचायत में 10 से 15 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए बड़ा पंडाल तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह आयोजन गांव की मूलभूत समस्याओं, सरकारी व्यवस्थाओं में कथित भ्रष्टाचार और प्रवासी समाज के सम्मान की लड़ाई को निर्णायक मंच प्रदान करेगा। बाबा सूरदास का आशीर्वाद लेकर शुरू होगा आंदोलन पूर्व विधायक ने बताया कि 30 अगस्त को आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से दो अक्टूबर को तिलपत में महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया था। आंदोलन की शुरुआत बाबा सूरदास का आशीर्वाद लेकर की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने चंपारण से अन्याय के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया था, उसी प्रकार तिलपत की धरती से भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और प्रवासियों के कथित अपमान के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। गोद लिए गांव की हालत पर उठाए सवाल नीरज शर्मा ने तिलपत का जमीनी दौरा करते हुए गांव की स्थिति को लेकर स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा गोद लिए जाने के बावजूद ऐतिहासिक गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। पूर्व विधायक ने दावा किया कि गांव में बना आयुष आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो चुका है। इसकी दीवारें, छज्जे और मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हैं तथा किसी भी समय हादसा होने का खतरा बना हुआ है। बिना बारिश गलियों में पानी, नई सड़क भी टूटी नीरज शर्मा के मुताबिक, गांव में जल निकासी और सीवरेज की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण बारिश न होने पर भी कई सड़कों और गलियों में बदबूदार पानी तथा कीचड़ जमा रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पहले बनी कंक्रीट की सड़क टूटकर गड्ढों में बदल चुकी है। सड़क के बीच खुले मैनहोल दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। उखड़े खरंजों और जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों के कारण मच्छर पनप रहे हैं और ग्रामीण बीमारियों के खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। पूर्वांचली और बिहारी समाज के सम्मान की लड़ाई पूर्व विधायक ने नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर पूर्वांचली और बिहारी समाज के लोगों के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के निर्माण, उद्योग और विकास में प्रवासी श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। चुनाव के समय राजनीतिक दल उनसे समर्थन मांगते हैं, लेकिन सत्ता मिलने के बाद उनके सम्मान की अनदेखी की जाती है। नीरज शर्मा ने कहा कि प्रवासी समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। दो अक्टूबर की महापंचायत उनके स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए निर्णायक मंच बनेगी। सरकार और केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना नीरज शर्मा ने प्रदेश सरकार और केंद्रीय मंत्री पर विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जनता के टैक्स का पैसा बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होने के बजाय कथित रूप से ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने वाले अधूरे और घटिया निर्माण कार्यों में लगाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इन आरोपों पर सरकार, केंद्रीय मंत्री अथवा नगर निगम प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 10 से 15 हजार लोगों को जुटाने की तैयारी आयोजकों का दावा है कि महापंचायत में तिलपत सहित फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सामाजिक संगठनों, ग्रामीणों और पूर्वांचली-बिहारी समाज से संपर्क किया जा रहा है। नीरज शर्मा ने लोगों से दो अक्टूबर को तिलपत पहुंचकर गांव के विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और प्रवासी समाज के सम्मान की लड़ाई में शामिल होने की अपील की है। अब सबकी निगाह इस बात पर रहेगी कि गांधी जयंती पर होने वाली यह महापंचायत स्थानीय राजनीति में कितना बड़ा प्रभाव छोड़ती है।
Panipat, Panipat | Sep 1, 2026
करनाल, 1 सितंबर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला के आई टी आई चौक पर चालान ड्राइव व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीजेएम मीनाक्षी यादव ने बताया कि जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अज्ञा पाल ने यातायात इंस्पेक्टर राम लाल, ए.एस.आई ब्रहम पाल व अजय कुमार, एस.पी.ओ संजीव, एच.जी.एच सनोज, सुभाष, जय किशोर और डी.वी.आर चंद्रकांत के साथ आईटीआई चौंक पर चालान ड्राइव का आयोजन कर जन साधारण को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। अज्ञा पाल ने 12 सितंबर को जिला न्यायालय में लंबित मुकदमों के निपटारा हेतु लगने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी और आपसी सहमति से न्यायालय मे लंबित मुकदमों का निपटारा करने हेतु प्रेरित किया जिससे धन व समय की बचत हो और भाईचारे की भावना को भी बल मिले। इसके अलावा इंस्पेक्टर राजेशलता ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कैलाश व राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय, टपराना में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों व स्टाफ को पोक्सो एक्ट बारे जागरूक किया और नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया।
Panipat, Panipat | Sep 1, 2026
नगर निगम सफाई व्यवस्था को बना रहा सुचारू, विभिन्न प्रमुख स्थानों से करीब 350 मीट्रिक टन उठाया कचरा- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त। लगभग 40 कचरा संवेदनशील बिन्दुओं को किया साफ, डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण जारी। अपील- नागरिक व दुकानदार इधर-उधर न गिराए कचरा, न ही जलाएं। करनाल 1 सितंबर, नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम की सफाई शाखा की टीमों द्वारा शहर की विभिन्न मुख्य लोकेशन्स एवं कचरा संवेदनशील बिन्दुओं से करीब 350 मीट्रिक टन कचरा उठाकर ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र में भेजा गया। नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि सडक़ों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। लगभग 40 कचरा संवेदनशील बिन्दओं को साफ किया गया है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण का कार्य भी नियमित रूप से जारी है। इसके साथ-साथ जहां भी कचरा जमा होने की सूचना मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई करवाकर कचरा उठाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के तहत कर्ण गेट बाजार, नेहरू पैलेस बाजार, कलंदरी गेट, अुर्जन गेट, महाराणा प्रताप चौक, मेरठ रोड, दयाल सिंह कॉलेज, कुंजपुरा रोड तथा सेक्टर-13 व 14 के विभिन्न स्थानों से लगभग 38 ट्रालियों द्वारा करीब 350 मीट्रिक टन कचरे का उठान किया गया है। नगर निगम द्वारा इन स्थानों पर सफाई करवाने के साथ-साथ कचरा संवेदनशील बिन्दुओं को लगातार खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इन स्थानों पर बार-बार कचरा जमा न हो और शहर की स्वच्छता व्यवस्था स्थायी रूप से बेहतर बनाई जा सके। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण जारी, नागरिक करें सहयोग। निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण कार्य जारी है। नागरिक कचरे को सडक़ किनारे, खाली प्लॉटों, बाजारों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। कचरा निर्धारित वाहन को ही सौंपना शहर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से व्यापारिक संगठनों व मार्केट एसोसिएशन से भी अपील की कि वे अपने दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा बाजार
Panipat, Panipat | Sep 1, 2026