ग्वालियर के गोहिंदा गांव में स्कूल वैन में अचानक उठने लगी आग की लपटें, गाड़ी में बच्चों को छोड़ भागा चालक
ग्वालियर के पास स्थित डबरा में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। स्कूल जा रहे बच्चों की वैन में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग ने स्कूल वैन को पूरी तरह से कब्जे में ले लिया। आग को बढ़ता देख वाहन चालक फरार हो गया। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। मामला भितरवार थाना क्षेत्र के गोहिंदा गांव का हैं।