पोड़ैयाहाट: झारखंड माध्यमिक परीक्षा 2026: गोड्डा जिले के दो होनहारों ने अभावों में संघर्ष कर बढ़ाया मान
अभावों के बीच संघर्ष कर दो होनहारों ने झारखंड माध्यमिक परीक्षा 2026 में गोड्डा जिले का मान बढ़ाया है।शिवाजी नगर निवासी मोहम्मद फैजानुल्लाह ने बिना किसी मदद के दिव्यांग कोटे में झारखंड राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय सुंदर पहाड़ी की आदिवासी छात्रा छोटी लिली हेंब्रम ने गोड्डा जिले में द्वितीय वरीयता प्राप्त की है।