आरोन: गोविंदपुर गांव में खेत से 12 क्विंटल कटी हुई मक्का की फसल चोरी, मामला दर्ज
Aron, Guna | Oct 22, 2026 गुना में आरोन थाना के गोविंदपुर गांव में खेत से मक्का की फसल चोरी हो गई। 22 अक्टूबर को दर्ज मामले में फरियादी राजू रघुवंशी ने पुलिस को बताया, साथिया हकोला केवट के साथ बीते रोज खेत में मक्का की फसल कटवा कर रखी थी। अगले दिन जाकर देखा तो करीब 12 कुंटल मक्का चोरी हो गई, पड़ोस के खेत वालों पर चोरी की आशंका जताई है। बीते रोज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।