पनागर: बरेला मड़ई घूमने गए परिवार के घर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात चोरी
बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम रिछाई में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दरअसल, 46 वर्षीय जयराम मसराम बीती शाम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बरेला मड़ई घूमने गए थे। रात करीब 12.30 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के अंदर आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे चांदी के कमर डोरे, पायल, सोने