चरखारी: चरखारी में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, एसडीएम के नेतृत्व में पालिका और पुलिस टीम ने हटवाया अतिक्रमण
चरखारी में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। SDM डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार समय 2 बजे रायनपुर तिराहे ,पचराहा,मंडी तिराहा पर अवैध रूप से स्थापित दुकानों और टीन शेडों को हटाया। इस दौरान, दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।