चरखारी: चरखारी के गौरहारी गांव के पास बाइक असंतुलित होने से बाइक सवार गिरकर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
चरखारी के गौरहारी गांव निवासी 28 वर्षीय नरेश अहिरवार पुत्र श्याम सुंदर शनिवार देर रात तकरीबन साढ़े 11 बजे बाइक में सवार होकर राठ से वापस गांव लौट रहा था। तभी गांव के पास बाइक असंतुलित हो गई और बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।