चरखारी: चरखारी नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक संपन्न, अधिशाषी अधिकारी भी रहे मौजूद
चरखारी नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष मंजू कुशवाहा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी अमरजीत की मौजूदगी में शनिवार समय तकरीबन 11 बजे नगर पालिका बोर्ड की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर सभासद राम महाराज, शैलेंद्र तिवारी, सद्दाम हुसैन, रामसेवक, हरिहर, मोहम्मद सरफराज, करामत बेग, पियूष खरे,नरेश कुमार, गीता देवी, पुष्पा देवी, सहित समस्त सभासद उपस्थित रहे।