चरखारी: गूगल पर देखकर बुंदेलखंड के कश्मीर चरखारी पहुंचे इटली के दंपति, मंगलगढ़ फोर्ट हेरिटेज की सुंदरता से हुए प्रभावित
इटली के पर्यटक टोनिया और नावेल सिलवस्तीनी एक सप्ताह के भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने खजुराहो और महोबा के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। गूगल पर चरखारी और मंगलगढ़ फोर्ट हेरिटेज की जानकारी देखने के बाद वे शनिवार समय 2 बजे यहां आए। विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत ने इटालियन दंपति का स्वागत किया। पर्यटक दंपति ने चरखारी की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की है।