चरखारी: चरखारी के रायनपुर तिराहा पर सड़क पटरी पर अतिक्रमण पर प्रशासन हुआ सख्त, एसडीएम ने सड़क पर उतरकर हटवाया अतिक्रमण
रायनपुर तिराहा पर सड़क पटरी पर बेतरतीब लगने वाली दुकानों तथा वाहनों की आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए SDM प्रदीप कुमार ने शुक्रवार समय तकरीबन 1 बजे सड़क पटरी की दुकानों को हटवाते हुए पुनरावृत्ति करने पर चेतावनी दी है साथ ही रायनपुर मंदिर ट्रस्ट की सम्पत्ति दुकानों’ मकानों आदि का निरीक्षण व सत्यापन भी राजस्व व मंदिर कर्मचारी टीम के साथ किया है।