पटना ग्रामीण: स्टेट गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने ढाई महीने से वेतन न मिलने पर किया धरना प्रदर्शन
स्टेट गेस्ट हाउस के कर्मियों ने स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सभी कर्मियों का कहना है कि उन्हें ढाई महीने से उनकी सैलरी नहीं मिली है। मौके पर इन कर्मियों का यह भी कहना है कि उन्हें धमकी भी दी जाती है कि काम करना है तो करो वरना बाहर जाओ।